बिल गेट्स ने कहा है कि भारत के पास इतनी क्षमता है कि वह पूरी दुनिया के लिए कोविड-19 की वैक्सीन बनाकर उसे सप्लाई कर सके
बिल गेट्स ने कहा है कि भारत के पास
इतनी क्षमता है कि वह पूरी दुनिया के
लिए कोविड-19 की वैक्सीन बनाकर
उसे सप्लाई कर सके
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने कहा है कि भारत के पास इतनी क्षमता है कि वह पूरी दुनिया के लिए कोविड-19 की वैक्सीन बनाकर उसे सप्लाई कर सके. भारतीय दवा उद्योग सिर्फ अपने देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए वैक्सीन बनाने की क्षमता रखता है.
बिल गेट्स ने कहा कि भारतीय दवा उद्योग (Indian Pharmaceutical Industry) भारत में कोरोना मरीजों को दवा दे ही सकता है. साथ ही वो पूरी दुनिया के मरीजों के लिए भी कोरोना वायरस की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की सप्लाई कर सकता है.
बिल गेट्स ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर काफी महत्वपूर्ण काम हुए हैं. सिर्फ वैक्सीन बनाने को लेकर नहीं बल्कि कोरोना से जुड़े रिसर्च में भी भारतीय वैज्ञानिक और दवा कंपनियों ने दुनिया की काफी मदद की है.
बिल गेट्स डिस्कवरी प्लस चैनल की डॉक्यूमेंट्री 'कोविड-19: इंडियाज वॉर अंगेस्ट द वायरस' 'COVID-19: India's War Against The Virus' में भारत के समर्थन में बोलते नजर आए. हालांकि बिल गेट्स ने ये भी कहा कि भारत में ज्यादा आबादी और शहरों में जनसंख्या का घनत्व ज्यादा होने की वजह से कोरोना वायरस को खत्म करने में दिक्कत आ रही है.
बिल गेट्स ने अंत में कहा कि भारत के युवा, वैज्ञानिक, इमरजेंसी सर्विसेज के लोग ये बात समझते हैं कि यह वायरस कितना घातक है. ये लोग पूरे देश को समझा रहे हैं. दवा कंपनियों के पास अकूत मात्रा में मानव संसाधन है. वो दवाएं बनाने को तैयार हैं. लेकिन साथ ही जरूरत है उन लोगों तक खाना पहुंचाने की जो बेरोजगार हैं. ताकि वो भूखे न रहें.


Comments
Post a Comment